एनएच-57 पर बाइक सवारों को वाहन ने रौंदा, एक की मौत

बेनीबाद थाना क्षेत्र के पिरौछा गांव के समीप एनएच-57 पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया़ इस घटना में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

बेनीबाद थाना क्षेत्र के पिरौछा गांव के समीप हुई घटना दूसरे युवक को पीएचसी से किया एसकेएमसीएच रेफर दरभंगा जिले के सिमरी थाना के सिमरी टोल का था मृत युवक प्रतिनिधि, गायघाट बेनीबाद थाना क्षेत्र के पिरौछा गांव के समीप एनएच-57 पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया़ इस घटना में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है. मृत युवक की पहचान दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरी टोल निवासी मैथूर सहनी के पुत्र प्रमोद कुमार (28) के रूप में की गयी है. घायल युवक सिमरी निवासी लक्ष्मी यादव का पुत्र राकेश कुमार है. जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर दोनों युवक मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पिरौछा गांव से आगे चौर के पास किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर फेंका गये. इनमें से प्रमोद कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी़ वहीं घायलावस्था में राकेश कुमार को पीएचसी लाया गया, जहां से स्थिति गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया और घटना की सूचना परिजनों को दी गयी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >