बिहार व्हीलचेयर रग्बी टीम ने जीता कांस्य पदक

बिहार व्हीलचेयर रग्बी टीम ने जीता कांस्य पदक

मुजफ्फरपुर.

व्हीलचेयर रग्बी फेडरेशन ऑफ इंडिया, रग्बी इंडिया व पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्त्वावधान में मध्यप्रदेश के ग्वालियर में राष्ट्रीय व्हीलचेयर रग्बी प्रतियोगिता आयोजित की गयी.बिहार टीम ने बेहतर प्रदर्शन की बदौलत खेले गए मैच में कर्नाटक को 9-5 से हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया. यह जानकारी कोच कुमार आदित्य ने दी. बताया कि इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु को 14-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.दूसरे सेमीफाइनल में बिहार टीम केरल से 9-11 से हार कर फाइनल से चूक गई. टीम के प्रशिक्षक कुमार आदित्य की रणनीति व कप्तान शैलेश कुमार सहित खिलाड़ी दीपक सिंह, राजीव, धीरज, दीपक, राकेश व राहुल दयाल के बेहतरीन प्रदर्शन से बिहार कांस्य पदक जीतने में सफल हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >