मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन का DPR तैयार, 3000 करोड़ की लागत से बनेगा रोड, NHAI ने भेजी रिपोर्ट

Bihar Road Project: मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो सकता है. इसका डीपीआर तैयार कर लिया गया है. फोरलेन के निर्माण में लगभग 3000 करोड़ रुपए खर्च किए जा सकते हैं. NHAI की ओर से परमिशन के लिए रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है.

Bihar Road Project: बिहार में कई सारे रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. ऐसे में मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन का निर्माण भी किया जाना है. फोरलेन को लेकर खबर है कि इसका डीपीआर तैयार कर लिया गया है. साथ ही एनएचएआई की ओर से मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक, कई बार डीपीआर में बदलाव किया गया और इसके बाद फाइनल मंजूरी दी गई.

कब तक निकल सकता है टेंडर?

मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन में पहले तो सिर्फ फोरलेन को लेकर डीपीआर बनाया गया था. लेकिन इसके बाद इसमें रामदयालु आरओबी को भी शामिल किया गया. एनएचएआई के अधिकारी की माने तो, रिपोर्ट की मुख्यालय स्तर पर जांच की जाती है, इसके बाद ही मंजूरी मिलती है. इसलिए रिपोर्ट को मुख्यालय भेजा गया है. वहां से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर निकाला जाएगा. इस प्रक्रिया में लगभग 2 महीने तक का समय लग सकता है.

लगभग 3 हजार करोड़ रुपए होंगे खर्च

इस परियोजना पर लगभग 3000 कोरड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है. यह सड़क लगभग 100 किलोमीटर लंबी होगी. चांदनी चौक से बरौनी तक सड़क बनाई जाएगी. इसके बन जाने से मुजफ्फरपुर से बेगूसराय, पूर्णिया और बंगाल तक का सफर आसान हो सकता है. जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर से पूर्णिया जाना हो तो अभी दरभंगा फोरलेन होते हुए जाना पड़ता है. अभी यह दूरी लगभग 300 किलोमीटर की है. लेकिन मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन के तैयार हो जाने से यह दूरी घटकर 250 किलोमीटर की हो जाएगी.

ऐसी है सड़क परियोजना

जानकारी के मुताबिक, इस सड़क परियोजना में ताजपुर कोल्ड स्टोरेज, मुसरीघरारी और दलसिंहसराय चौक पर एलिवेटेड स्ट्रक्चर बनाया जाना है. साथ ही 20 से ज्यादा पुल-पुलिया बनाया जाना है. मुजफ्फरपुर के कई प्रखंड को इससे फायदा मिल सकेगा. इस रोड के बनने से कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ-साथ रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा.

Also Read: बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों के लिए राज्य सरकार का फैसला, इस एक्ट में होगा बदलाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >