शराब, ड्रग्स और भू-माफियाओं की खैर नहीं! बिहार पुलिस तैयार कर रही लिस्ट, कुर्की से लेकर गिरफ्तारी तक…

Bihar Police: बिहार की मुजफ्फरपुर पुलिस एक्शन मोड में है. सभी थानेदारों को अपने-अपने एरिया के माफियाओं की लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही जो अपराधी जेल से छूट गए हैं, उनसे थाने पर हाजिरी लगवाने के निर्देश दिए हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Police: बिहार पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है. दरअसल, मुजफ्फरपुर के सभी थानेदारों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के सभी माफियाओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. इनमें शराब, ड्रग्स और भू माफिया शामिल हैं. इन माफियाओं की लिस्ट तैयार कर उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी. जिले के एसएसपी सुशील कुमार ने बुधवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान सभी थानेदारों को यह निर्देश दिया है.

ज्यादा से ज्यादा छापेमारी करें

पुलिस कार्यालय में आयोजित इस मीटिंग में एसएसपी ने क्राइम एंड क्रिमिनल पर ठोस कार्रवाई करने का निर्देश सभी थानेदारों को दिया. एसएसपी ने थानेदारों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा शराब को लेकर छापेमारी करें. शराब की बरामदगी करने के साथ- साथ धंधेबाजों को गिरफ्तार करें. वांटेड अपराधियों के खिलाफ कोर्ट वारंट लेकर इश्तेहार व कुर्की की कार्रवाई करें. सीसीटीएनएस में एफआइआर स्टेशन डायरी, चार्जशीट को ज्यादा से ज्यादा अपडेट करें. थानेदार, अपर थानेदार हर रोज अपने थाने में पांच पांच मामलों का रिव्यू करेंगे. सर्किल इंस्पेक्टर, एसडीपीओ को भी हर रोज केस रिव्यू करने को निर्देशित किया गया है.

जेल से छूटे अपराधियों को हाजिरी लगवाने के निर्देश

अगामी विधान सभा चुनाव को लेकर भी एसएसपी ने थानेदारों को तैयारी शुरू करने को कहा है. ज्यादा से ज्यादा अपराधियों पर सीसीए थ्री और 12 का प्रस्ताव भेजने और जेल से छूटे अपराधी और शराब माफियाओं का नाम गुंडा पंजी में दर्ज करके थाने पर उनको हाजिरी लगवाने का निर्देश दिया है.

ALSO READ: हिंदू प्रेमिका को बुर्का पहनाकर कोर्ट लाया मुस्लिम प्रेमी, हिंदूवादी संगठन के लोगों ने दबोचा, बोले- ब्रेन वॉश…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >