Bihar News: कल मुजफ्फरपुर आएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, तैयारियों में जुटी जिला प्रशासन

Bihar News: उपराष्ट्रपति के आगमन से पहले मुजफ्फरपुर के भगवानपुर चौराहा से लेकर पताही एयरपोर्ट रोड तक अतिक्रमण हटाया गया है. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 24 जून को मुजफ्फरपुर आ रहे हैं. इसको देखते हुए सड़कें चौड़ी की गई हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल यानी 24 जून को मुजफ्फरपुर के भगवानपुर स्थित एलएन मिश्र बिजनेस मैनेजमेंट कॉलेज के संस्थापक दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले हैं. उनके आगमन से पहले प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है. इसी कड़ी में रविवार को भगवानपुर चौराहा और कॉलेज के सामने सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया गया. इस कार्रवाई का उद्देश्य वीवीआईपी मूवमेंट को सुगम और सुरक्षित बनाना है.

चौड़ी की गई सड़कें

जिलाधिकारी सुब्रत सेन के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिससे वर्षों से अतिक्रमित भगवानपुर क्षेत्र का रूप एकदम बदल गया. सब्जी मंडी, मांस-मछली की दुकानें और अन्य अनधिकृत निर्माणों को हटाने से सड़कें चौड़ी हो गई हैं. इससे न केवल यातायात में सहूलियत मिली है बल्कि क्षेत्र का सौंदर्य भी बढ़ा है. दशकों से जिन जगहों पर राह चलना मुश्किल था, वहां अब खुला रास्ता है.

सोमवार भी चला अभियान

रविवार को चलाया गया यह अभियान भगवानपुर चौक से पताही रोड स्थित फरदो गोला तक सक्रिय रहा. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा. अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सिर्फ उपराष्ट्रपति के आगमन तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य में भी शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं.

कार्यक्रम में शामिल होंगे ये लोग

उपराष्ट्रपति के साथ ही बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्र, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दिनेश चंद्र राय समेत कई राज्य और देश की प्रमुख हस्तियां एलएन मिश्र कॉलेज के दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेंगी. ऐसे में प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैयारी कर रहा है ताकि आयोजन सफल और व्यवस्थित हो.

ALSO READ: Prashant Kishor: “जिनका भी साथ दिया, वह राजा बना…”, PK ने अपनी जन्मभूमि से किए तीन वादे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >