हिंदू प्रेमिका को बुर्का पहनाकर कोर्ट लाया मुस्लिम प्रेमी, हिंदूवादी संगठन के लोगों ने दबोचा, बोले- ब्रेन वॉश…

Bihar News: मुजफ्फरपुर में एक प्रेमी जोड़ा विवाह करने कोर्ट पहुंचा. लेकिन विवाह से पहले ही मौके पर हंगामा शुरू हो गया. दरअसल, मुस्लिम प्रेमी हिंदू प्रेमिका को बुर्का पहनाकर शादी करने लाया था. मौके पर हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए और जमकर हंगामा किया. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम लड़का अपनी हिंदू प्रेमिका को बुर्का पहनाकर कोर्ट मैरिज करने पहुंचा. वकीलों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने इसकी जानकारी हिंदू संगठनों को दे दी. जिसके बाद संगठन के लोग कोर्ट परिसर पहुंचे और पहले शादी रुकवाई और फिर करीब एक घंटे तक मौके पर बवाल काटा. हंगामा देखकर लड़का मौके से फरार हो गया. इसके बाद भीड़ ने लड़की को घेर लिया और उसे फटकारने लगे.

सीतामढ़ी का रहने वाला है लड़का

भीड़ से घिरी लड़की हाथ जोड़कर हिंदू सगठन के लोगों से जाने की गुहार लगाती रही. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पहले युवती को भीड़ से छुड़ाया. इसके बाद उसे लेकर पुलिस थाने चली गई. जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक सीतामढ़ी के बथनाहा गांव का रहने वाला है. उसने सीतामढ़ी की ही रहने वाली एक युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया और शादी के लिए बुधवार को मुजफ्फरपुर कोर्ट पहुंचा था.

‘शादी के लिए ब्रेन वॉश किया’

मामले को लेकर हिंदू संगठन के नेता कुणाल श्रीवास्तव ने बताया कि सीतामढ़ी का एक मुस्लीम लड़का हिंदू लड़की को लेकर कोर्ट में शादी करने की नीयत से आया. लड़की की पहचान छुपाने के लिए उसे बुर्का पहनाया गया था. शादी के लिए लड़की का ब्रेन वॉश किया गया था. वहीं, मामले को लेकर नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि बथनाहा थाना से संपर्क किया गया है. इससे संबंधित जानकारी मांगी गई है. साथ ही दोनों के परिजन को जानकारी दे दी गई है. परिजन के आने के बाद पूरा मामला स्पषट हो जाएगा.

ALSO READ: Mahila Samvad: महिलाओं को साधने कल से गांव-गांव जाएगी नीतीश सरकार, अगले दो महीने तक संवाद कार्यक्रम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >