Bihar News: जानिए इस साल कब मिलेगी छात्रों को पोशाक राशि, 710 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Bihar News: राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को पोशाक राशि के फैसले में बदलाव किया है. इस योजना के तहत करीब 710 करोड़ रुपये खर्च होंगे. साथ ही 19,867 किमी ग्रामीण सड़कों की मजबूती पर 17,266 करोड़ खर्च होंगे. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले एक करोड़ से अधिक बच्चों को अब सत्र की शुरुआत में ही पोशाक की राशि मुहैया करा देगी. शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अप्रैल में यह राशि छात्र-छात्राओं को दे दी जायेगी. पहले क्लास में दाखिला लेनेवाले सभी विद्यार्थियों को पोशाक की राशि मिलेगी, जबकि बाकी बचे सभी विद्यार्थियों को पिछले सत्र की उपस्थिति के आधार पर राशि दी जायेगी. इस पर करीब 710 करोड़ रुपये खर्च होंगे. 

ग्रामीण सड़कों की मजबूती पर खर्च

इसके साथ ही राज्य की 19,867 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों की मजबूती पर 17, 266 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी दी गयी. इसके साथ ही कैबिनेट ने ग्रामीण विकास विभाग की कुल 37 प्रस्तावों सहित 51 प्रस्तावों की स्वीकृति दी गयी. कैबिनेट ने चीनी मिलों को आर्थिक पैकेज के रूप में पेराई सत्र 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में खरीदे गये गन्ना पर भुगतान में क्षेत्रीय विकास परिषद के कमीशन की दर को घटाया गया है. अब इस वित्तीय वर्ष में कमीशन की दर 1.80% से घटाकर 0.20% के रूप में पुनर्निर्धारण की स्वीकृति दी गयी.

मगध महिला कॉलेज में विज्ञान भवन

कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डा एस सिद्धार्थ ने बताया कि राज्य योजना के तहत पटना विश्वविद्यालय के मगध महिला कॉलेज के परिसर में विज्ञान भवन ( जी प्लस 6 ) और ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए 47.23 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी. कैबिनेट ने राज्य योजना के तहत जेपी विश्वविद्यालय के तहत संचालित राजेंद्र कॉलेज, छपरा के परिसर में शैक्षणिक भवन (विज्ञान संकाय) ( जी प्लस 4), कला संकाय ( जी प्लस 4), सभागार और 600 मीटर की चारदीवारी के साथ परिसर के विकास के लिए 61 करोड़ 42 लाख की योजना की स्वीकृति दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >