Bihar Mausam : उत्तर बिहार में लू जैसे हालात, तापमान में भारी बढ़ोतरी, मौसम विभाग ने लोगों को दी सलाह

Bihar Mausam : बिहार के लोगों ने गुरुवार को प्रचंड गर्मी महसूस किया. कई जिलों में लू जैसे हालत रहे. ऐसे मौसम को देखते हुए आइएमडी ने एहतियात बरतने की सलाह दी है.

Bihar Mausam : बिहार के मुजफ्फरपुर और इसके आसपास के इलाकों में गुरुवार को मौसम का मिजाज बेहद गर्म रहा. दोपहर होते-होते तेज धूप के साथ करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया. गर्म पछुआ हवा के कारण वातावरण में नमी की कमी महसूस की गई, और लू जैसी स्थिति बन गयी. सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही, और जो लोग बाहर निकले, वे गर्मी से बचने के लिए छाते और अन्य साधनों का इस्तेमाल करते नजर आए. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया.

कुछ दिनों तक तापमान में कोई गिरावट नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान में कोई बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है. प्रशासनिक स्तर पर लोगों को सलाह दी गयी है कि दिन के समय सीधी धूप में निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों को गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है. अस्पतालों को भी लू से प्रभावित लोगों के इलाज के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

48 घंटे से 40 डिग्री के करीब तापमान

मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत पिछले 47 घंटे से दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब बनी हुई है. दिन और रात के तापमान में करीब 22 डिग्री का अंतर है. वहीं, दरभंगा, वैशाली, सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर जैसे जिलों में भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. आने वाले दिनों में 42 डिग्री तक तापमान के जाने की संभावना जतायी गयी है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 26 से 30 अप्रैल तक मेघगर्जन-ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, IMD ने बताया क्यों बदलेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >