Girls Football Trial: बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में सब-जूनियर राष्ट्रीय बालिका फुटबॉल एवं जूनियर राष्ट्रीय बालिका फुटबॉल कैंप के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा. ट्रायल यमुना भगत स्टेडियम, बरौनी फ्लैग (खेल गांव), बेगूसराय में होगा.
बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने इसकी आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आयु वर्गों के लिए अलग-अलग तिथियां और पात्रता निर्धारित की गई हैं.
9 अगस्त को होगा सब-जूनियर ट्रायल
सब-जूनियर बालिका वर्ग में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगी जिनकी जन्म तिथि 1 जनवरी 2013 से 31 दिसंबर 2014 के बीच हो.
इस वर्ग का चयन ट्रायल 9 अगस्त 2026 को सुबह 7:30 बजे से आयोजित किया जाएगा.
10 अगस्त को जूनियर वर्ग का चयन
जूनियर बालिका वर्ग के लिए 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के बीच जन्मी खिलाड़ी पात्र होंगी.
इस वर्ग का ट्रायल 10 अगस्त 2026 को सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा.
ये दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
ट्रायल में शामिल होने वाली सभी खिलाड़ियों को अपने साथ निम्नलिखित मूल दस्तावेज लाने होंगे।
- जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- मैट्रिक (10वीं) का प्रमाण पत्र
- चार पासपोर्ट आकार के फोटो
इन अधिकारियों के पास करनी होगी रिपोर्टिंग
सभी खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर यमुना भगत स्टेडियम, बरौनी फ्लैग पहुंचकर संजीव कुमार सिंह एवं असगर हुसैन (संयोजक, बिहार महिला फुटबॉल) के समक्ष रिपोर्ट करना होगा.
यह भी पढ़ें:
राष्ट्रीय स्लिंगशॉट चैंपियनशिप के लिए उड़ीसा रवाना हुई बिहार टीम
