नीतीश जी की राह पर चलेंगे निशांत कुमार, बोले- क्राइम और करप्शन से न समझौता किया, न करूंगा

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कांटी प्रखंड के सदातपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में खामियों पर सख्ती बरतने और क्राइम व करप्शन से समझौता न करने की बात कही.

Muzaffarpur News: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर के सदातपुर स्थित एक निजी स्कूल परिसर में आयोजित जदयू कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया. इससे पहले उन्होंने एसकेएमसीएच में नवनिर्मित 30 बेड के आईसीयू का उद्घाटन और कैंसर इंस्टीट्यूट से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. सदातपुर में उन्होंने पूर्व विधायक स्व. अशोक कुमार चौधरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और संगठन की मजबूती के साथ क्राइम, करप्शन और स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया.

क्राइम और करप्शन से समझौता नहीं करूंगा : निशांत कुमार

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि उन्होंने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरह क्राइम, करप्शन और कम्युनिज्म से कभी समझौता नहीं किया है. उन्होंने कहा कि आगे भी इन मुद्दों पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा.

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि विभाग की किसी भी खामी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. व्यवस्था में सुधार और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम किया जाएगा.

कार्यकर्ताओं का सम्मान और संगठन की मजबूती प्राथमिकता

निशांत कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान और संगठन की मजबूती उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कदम से कदम मिलाकर संगठन को मजबूत करने की बात कही.

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का विश्वास और सहयोग ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है. पार्टी के कार्यकर्ताओं को आम लोगों के बीच सक्रिय रहकर संगठन और सरकार के कार्यों की जानकारी पहुंचानी चाहिए.

नीतीश कुमार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए विकास और जनहित के कार्यों की जानकारी दी.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि संगठन का रोडमैप और पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है.

तिरहुत से अभिषेक झा को जिताने की अपील

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार ई. अभिषेक कुमार झा को विजयी बनाने की कार्यकर्ताओं से अपील की.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने और पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में मजबूती से काम करने का आह्वान किया.

अशोक कुमार चौधरी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

सदातपुर पहुंचने के बाद निशांत कुमार सकरा विधायक आदित्य कुमार के आवास पहुंचे. यहां उन्होंने पूर्व विधायक स्व. अशोक कुमार चौधरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अरुण पटेल ने की, जबकि मंच संचालन जदयू जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार ने किया.

कार्यक्रम में विधायक और हजारों कार्यकर्ता रहे मौजूद

सकरा विधायक सह अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य कुमार ने मंत्री निशांत कुमार और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का स्वागत-अभिनंदन किया. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति भी आभार जताया.

कार्यक्रम में बिहार विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह, विधायक अजय कुशवाहा, अजीत कुमार, कोमल सिंह, पूर्व विधायक मनोज कुशवाहा, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी ई. अभिषेक झा समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे. इसके अलावा हजारों जदयू कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >