मुजफ्फरपुर में पहली बार एआई तकनीक से होगा फसलों का सर्वे, कृषि विभाग की नई पहल

मुजफ्फरपुर जिले में कृषि विभाग ने AI तकनीक से फसल सर्वे की शुरुआत की है. नौ लाख से अधिक प्लॉटों का डिजिटल ब्योरा मोबाइल ऐप और GPS की मदद से तैयार किया जाएगा. यह पहल सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने में पारदर्शिता लाएगी.

AI technology farming: मुजफ्फरपुर जिले में किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचाने के लिए कृषि विभाग ने एक नई पहल की शुरुआत की है. अब जिले में फसलों का सर्वे मोबाइल ऐप के जरिए एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से किया जाएगा. इस नई व्यवस्था की शुरुआत खरीफ फसलों के सर्वे से होने जा रही है.

Kharif crop survey Bihar: नौ लाख से अधिक प्लॉटों का होगा डिजिटल ब्योरा

इस आधुनिक तकनीक के माध्यम से जिले के कुल नौ लाख 34 हजार प्लॉटों का विस्तृत ब्योरा ऑनलाइन एकत्र किया जाएगा. कृषि विभाग ने इस महत्वाकांक्षी कार्य को पूरा करने के लिए मात्र एक महीने की सख्त समय-सीमा तय की है. अब तक कर्मचारी कागजों पर फसलों का आकलन करते थे, जिसमें गड़बड़ियों की आशंका हमेशा बनी रहती थी.

Agriculture Department: जीपीएस और एआई से होगी सटीक प्लॉट की पहचान

निसंदेह इस प्रणाली के तहत सर्वेयर खेतों पर जाकर मोबाइल ऐप से फसल की लाइव तस्वीर लेंगे. ऐप में मौजूद एआई सिस्टम पत्तियों के रंग और पैटर्न से फसल की पहचान करेगा. साथ ही, मोबाइल ऐप मौके का जीपीएस कोऑर्डिनेट दर्ज कर राजस्व विभाग के डिजिटल नक्शों से उसका मिलान करेगा. इससे फर्जीवाड़े की कोई गुंजाइश नहीं बचेगी.

कृषि समन्वयक और सलाहकार संभालेंगे सर्वे की कमान

तय समय में इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए पंचायत स्तर पर कार्यरत कृषि समन्वयक और किसान सलाहकार सर्वेयर की भूमिका निभाएंगे. जिला कृषि पदाधिकारी भारत भूषण ने बताया कि सभी कर्मियों को पहले ही विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है. इसके अलावा, गैर निबंधित किसानों का पंजीकरण भी मौके पर ही पूरा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें...SBI से रुपये निकालकर जा रही महिला से 22 हजार की छिनतई, इलाके में सनसनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >