मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने बड़ी घटना को दिया अंजाम, घर के दरवाजे से छात्रा को उठा ले गए बदमाश

Bihar Crime News: बिहार में बदमाशों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. इस बार अपराधी एक घर की बेटी को उसके दरवाजे से उठाकर लेकर चले गए. हैरान करने वाली बात यह है कि अपराधियों ने छोटी बहन के सामने ही इस किडनैपिंग की वारदात को अंजाम दिया है.

Bihar Crime News: बिहार में बदमाशों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. इस बार अपराधी एक घर की बेटी को उसके दरवाजे से उठाकर लेकर चले गए. हैरान करने वाली बात यह है कि अपराधियों ने छोटी बहन के सामने ही इस किडनैपिंग की वारदात को अंजाम दिया है. मामला मुजफ्फरपुर जिले का बताया जा रहा है. मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में सरेशाम घर के दरवाजे पर से 17 साल की छात्रा को बाइक सवार युवक उठाकर लेकर चले गए.

छात्रा के परिजन जबतक घर से बाहर निकले, तबतक अपराधी लेकर फरार हो चुके थे. इस मामले में परिजनों ने बुधवार को अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. आवेदन में उन्होंने अहियापुर के भिखनपुर के रहने वाले विक्की कुमार को नामजद करते हुए अन्य को आरोपित किया है.

पहले बहस किया फिर बाइक पर बैठाकर फरार हो गया

छात्रा के पिता ने पुलिस से बताया कि उनकी पुत्री सोमवार देर शाम करीब 8 बजे घर के पास दरवाजे पर खड़ी थी. साथ में उसकी छोटी बहन भी थी. इसी दौरान विक्की अपने अन्य साथी के साथ बाइक से आया और उनकी पुत्री को उठाकर बाइक से लेकर फरार हो गया. उसकी छोटी बहन ने देखा कि आरोपित युवक उसकी बेटी से बहस कर रहा था. बहस करने के बाद जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया और भाग निकले.

Also Read: बिहार में पैक्स चुनाव की रूपरेखा तैयार, 5 चरण में होगा मतदान, इन अफसरों का होगा तबादला…

गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी जारी

उनकी छोटी बेटी शोर मचाते हुई घर के अंदर पहुंची. वे लोग दौड़कर बाहर निकले तबतक बेटी को लेकर आरोपित फरार हो चुके थे. उन्होंने अपने स्तर से बेटी की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. छात्रा को ढूंढ़ा जा रहा है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >