छी:! दिखाता था गंदी तस्वीरें, मुंह पर तौलिया डालकर बनाया अश्लील वीडियो, पति ने की घिनौनी हरकत

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में एक पति ने अपनी ही पत्नी का अश्लील वीडियो बना लिया. उसके साथ मारपीट की. आरोप है कि पति अपनी पत्नी को लैपटॉप में गंदी तस्वीरें दिखाता था. फिर उसके मुंह पर तौलिया डालकर जबरन उसका अश्लील वीडिया बना लिया. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी का अश्लील वीडियो बना लिया. आरोपी पति पीड़िता को लैपटॉप में गंदी तस्वीर दिखाता था, फिर चेहरे पर तौलिया डालकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया. महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसे बाथरूम में बंद कर उसकी पिटाई की गई. अब महिला ने थाने में अपने पति, देवर सहित पांच को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. आरोपी पति रेलवे में कार्यरत एक लोको पायलट है. महिला थानेदार अदिति कुमारी खुद पूरे मामले की छानबीन कर रही हैं.

लैपटॉप पर दिखाता था गंदी तस्वीरें

पीड़िता के अनुसार, वह मीनापुर के पानापुर इलाके की रहने वाली है. उसकी शादी चार साल पहले सुतापट्टी इलाके के रहने वाले एक लोको पायलट से हुई थी. वह बेंगलुरू में जॉब करता है. शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. उसका पति उसे लेकर बेंगलुरू चला गया. वहां पर भी उसके परिजनों से दहेज की मांग की गयी. इसी बीच पति उससे मारपीट भी करता था. उसे लैपटॉप पर गंदी तस्वीर दिखा कर उसका चेहरा तौलिये से ढ़क कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया. मना करने पर कई बार मारपीट भी की. मार्च 2024 में पीड़िता ने इसी अवसाद में जान देने की कोशिश भी की थी.

जिले की दूसरी खबर पढ़ें

जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा की रहने वाली एक महिला का सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डाला गया है. महिला ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता का कहना है कि वीडियो डाल कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है. उसकी बेटी ने स्कूल जाना छोड़ दिया है. उसने पुलिस को आरोपित का इंस्टाग्राम आइडी के साथ दो मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है. आरोपित पूर्वी चंपारण के केसरिया का बताया जा रहा है. थानेदार जय प्रकाश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दारोगा विजय लक्ष्मी को जांच अधिकारी बनाया गया है.

ALSO READ: Love Affairs: “गौमांस खाओ, इस्लाम कबूल करो… फिर करूंगा निकाह”, शमशाद ने सूरज बनकर बनाया शारीरिक संबंध

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >