28 अप्रैल से छह मई के बीच पुलिस पदाधिकारी साधेंगे निशाना

28 अप्रैल से छह मई के बीच पुलिस पदाधिकारी साधेंगे निशाना

संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मी 28 अप्रैल से छह मई के बीच में अपना निशाना साधेंगे. वार्षिक लक्ष्याभ्यास के लिए सीआरपीएफ कैंप झपहां के चांदवारी बट को आवंटित किया गया है. 28 अप्रैल को पूर्वी अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना, ओपी, कार्यालय, प्रतिष्ठान के 50 प्रतिशत पुलिस पदाधिकारी हवलदार सिपाही. 30 अप्रैल व एक मई को सरैया व पश्चिमी अनुमंडल के सभी थाना, ओपी, कार्यालय , प्रतिष्ठान के पुलिस पदाधिकारी हवलदार सिपाही. दो व तीन माई को नगर अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना ओपी, कार्यालय, प्रतिष्ठान के पुलिस पदाधिकारी हवलदार सिपाही व पुलिस केंद्र के पदाधिकारी व पुलिस कर्मी, पांच व छह मई को सांसद, विधायक, सीनियर पुलिस पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्तियों के बॉडीगार्ड जिला पुलिस मुख्यालय सहित स्थायी गार्ड वार्षिक लक्ष्याभ्यास करेंगे. सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मी निर्धारित तिथि पर सुबह सात बजे फायरिंग रेंज पर पहुंच जाएंगे. उनको निर्गत हथियार व कारतूस अपने साथ लाना है. जिनके पास हथियार निर्गत नहीं है उनको कोत शाखा से हथियार उपलब्ध कराया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >