पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला

लोदिया निवासी पप्पू कुमार ने दहेज में दो लाख रुपये नहीं देने के कारण पत्नी सुमन कुमारी की पिटाई कर घर से निकाल दिया. इस पर पत्नी ने मामले की प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.

साहेबगंज. लोदिया निवासी पप्पू कुमार ने दहेज में दो लाख रुपये नहीं देने के कारण पत्नी सुमन कुमारी की पिटाई कर घर से निकाल दिया. इस पर पत्नी ने मामले की प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. कहा है कि पति पप्पु कुमार, ससुर लखींद्र सहनी, सास सुदामा देवी समेत अन्य लोगों को आरोपित किया गया है. बताया कि पांच वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी. उनके पति मछली पालन करने के लिए पिता से दो लाख रुपये मांग कर देने के लिए दबाव बनाते रहते थे़ विरोध करने पर पिटाई भी करते हैं. बीते छह जून को आरोपितों ने मिलकर उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी़ साथ ही घर से निकाल दिया. इलाज के लिए वह सीएचसी पहुंची, जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. वे एसकेएमसीएच में इलाज करा रही थी. इस कारण प्राथमिकी के लिए आवेदन देने में देर हुई. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >