अंतरजिला शराब तस्कर को बांका पुलिस ने किया गिरफ्तार

सकरा एवं बांका पुलिस ने संयुक्त रूप से सकरा थाना क्षेत्र के मालपुर चकहजरत गांव में सोमवार को छापेमारी कर विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

सकरा़ सकरा एवं बांका पुलिस ने संयुक्त रूप से सकरा थाना क्षेत्र के मालपुर चकहजरत गांव में सोमवार को छापेमारी कर विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि गिरफ्तार युवक को बांका पुलिस ले गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार विकास अंतरजिला शराब तस्कर गिरोह का सरगना है. उस पर विभिन्न जिलाें के थानों में केस दर्ज है. बांका थाना में भी शराब तस्करी के आरोप में केस दर्ज था, जिसमें वह फरार चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >