बैंक और बीमा यूनियनों का राष्ट्रव्यापी हड़ताल 20 मई को

बैंक और बीमा यूनियनों का राष्ट्रव्यापी हड़ताल 20 मई को

आठ और 19 मई को कार्यालय समय के बाद होगा विरोध प्रदर्शन उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर बैंकों और बीमा कंपनियों के निजीकरण और कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ बैंक एवं बीमा यूनियन ने 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. इससे पहले इन यूनियनों द्वारा आठ मई और 19 मई को कार्यालय समय के बाद संयुक्त विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन, बैंक एम्प्लॉयज फेडरेशन ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया एलआइसी एम्प्लॉइज फेडरेशन और ऑल इंडिया नेशनल लाइफ इंश्योरेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन ने संयुक्त मोर्चा का गठन किया है. यूनियनों की मुख्य मांगें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और बीमा कंपनियों को मजबूत करना, बैंकों और एलआइसी के निजीकरण व विनिवेश पर रोक लगाना, बीमा क्षेत्र में एक सौ फीसदी विदेशी निवेश को वापस लेना, सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों का एकीकरण, सभी बैंकों एवं बीमा कंपनियों में पर्याप्त नियुक्तियां, आउटसोर्सिंग और ठेका प्रथा की समाप्ति, नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना, कॉरपोरेट द्वारा लिए गए बकाया ऋणों की सख्ती से वसूली, जीवन और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम परश्रमिक विरोधी लेबर कोड को वापस लेना और ट्रेड यूनियन अधिकारों में हस्तक्षेप बंद करना शामिल है. जिला समिति के उप महासचिव पंकज कुमार ठाकुर ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र पहले से ही कई चुनौतियों का सामना कर रहा है और सरकार की एकतरफा नीतियां कर्मचारी हितों के विपरीत हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >