Muzaffarpur News:20 को पताही में विष्णु महायज्ञ, आयेंगे बागेश्वर बाबा

20 को विष्णु महायज्ञ, आयेंगे बागेश्वर बाबा

डी-4

दो दिन तक सुनायेंगे कथा, 23 को पहुंचेंगे अनिरुद्धाचार्य

मुजफ्फरपुर सेवा संस्थान कर रहा है महायज्ञ का आयोजन

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर सेवा संस्थान पताही के चौसिमा में 19 से 28 मई तक विष्णु महायज्ञ का आयोजन करेगा. इसमें बागेश्वर बाबा उर्फ धीरेंद्र शास्त्री मुख्य रूप से शिरकत करेंगे. बाबा का आगमन 20 मई को होगा. इस दिन शाम में बाबा कथा सुनायेंगे. 21 की दोपहर में कथा होगी. इसके बाद बागेश्वर बाबा लौट जायेंगे. यह जानकारी सेवा संस्थान ने शुक्रवार को माड़ीपुर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में दी.

27 मई तक रोज शाम कथा सुनें

आयोजकों ने कहा कि 23 मई को बाबा अनिरुद्धाचार्य पहुंचेंगे. वह 27 मई तक रोज शाम कथा सुनायेंगे. विष्णु महायज्ञ में मेले का भी आयोजन किया जा रहा है. यहां जिले के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे. विष्णु महायज्ञ की तैयारी जोरों से चल रही है. प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व मंत्री अजीत कुमार, धर्मवीर शुक्ला, अशोक सिंह, शैलेश शैलू, निर्मल चौधरी, आदेश पांडेय, रवि पांडेय, वार्ड पार्षद राजीव पंकु, अभिमन्यु चौहान, डॉ गौरव वर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vinay kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >