चंपारण, सीतामढ़ी व मधुबनी में बदला मौसम, आंधी और बारिश ने दी गर्मी से राहत

From Champaran, Madhubani, to Sitamarhi, Sunday morning dawned with a new kind of weather. The sudden change brought significant relief to those who had been suffering from intense heat and heatwaves for the past several days.

मुजफ्फरपुर चंपारण, मधुबनी से लेकर सीतामढ़ी तक रविवार की सुबह मौसम के एक नए रूप के साथ हुई. पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों को अचानक बदले मौसम ने बड़ी राहत दी है. आसमान में उमड़ते काले बादलों और तेज हवाओं ने बढ़ते तापमान पर लगाम लगा दी है.

लौरिया और बगहा में ठंडी हवाओं का असर

लौरिया में सुबह 6 बजे के बाद अचानक आसमान काले बादलों से घिर गया. तेज धूलभरी आंधी चलने से वातावरण में ठंडक घुल गई. हालांकि यहाँ बारिश नहीं हुई. लेकिन धूप छंटने से लोगों ने राहत की सांस ली. वहीं बगहा और वाल्मीकि नगर क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को खुशनुमा बना दिया. जिससे बाजारों में फिर से रौनक लौटने की उम्मीद जगी है.

सीतामढ़ी और मोतिहारी में झमाझम बारिश

सीतामढ़ी में मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि सुबह ही अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. मोतिहारी और आसपास के इलाकों में सुबह 7.30 बजे से ही गरज-तड़क के साथ वर्षा हुई. जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

किसानों के लिए चिंता और राहत

मौसम का यह बदलाव जहां आम लोगों के लिए सुकून लेकर आया है. वहीं किसानों के लिए मिला-जुला असर रहा. तेज आंधी के कारण आम और लीची के बागानों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. कई जगहों पर कच्चे फलों के गिरने की खबर है. मौसम विभाग के अनुसार. अगले एक-दो दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kaushlendra raman

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >