7.5 क्विंटल गेहूं से बाबा गरीबनाथ का महाशृंगार, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दिव्य दर्शन

नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी के खास संयोग पर बाबा गरीबनाथ का 750 किलो गेहूं से महाशृंगार किया गया. बाबा के अनोखे स्वरूप को देखने के लिए मुजफ्फरपुर समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे.

बाबा गरीबनाथ महाशृंदार: मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ धाम में सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के विशेष संयोग पर भगवान शिव का अनोखा महाशृंगार किया गया. बाबा गरीबनाथ को करीब साढ़े सात क्विंटल यानी 750 किलो गेहूं से सजाया गया. बाबा के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालु पहुंचे. महाशृंगार के बाद हुई महाआरती में पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा.

750 किलो गेहूं से सजे बाबा गरीबनाथ

सावन की सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ का विशेष महाशृंगार करने की वर्षों पुरानी परंपरा है. इस बार नाग पंचमी और तीसरी सोमवारी एक साथ पड़ने के कारण महाशृंगार को खास बनाया गया. भगवान शिव को गेहूं से सजाया गया, जिसे समृद्धि और प्रकृति का प्रतीक माना जाता है.

बाबा के अनूठे स्वरूप को देखने के लिए श्रद्धालु देर तक कतार में खड़े रहे. मुजफ्फरपुर के अलावा आसपास के जिलों और पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में शिवभक्त मंदिर पहुंचे.

महाआरती में गूंजा हर-हर महादेव

महाशृंगार के बाद मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन हुआ. आरती के दौरान मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे. जैसे ही भक्तों ने बाबा गरीबनाथ के अलौकिक स्वरूप का दर्शन किया, पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा.

श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा का दर्शन किया और जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की. देर रात तक मंदिर में पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा.

तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी का विशेष संयोग

बाबा गरीबनाथ धाम के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि इस वर्ष सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी का एक साथ पड़ना विशेष संयोग है. इसी को देखते हुए बाबा का गेहूं से महाशृंगार किया गया.

उन्होंने बताया कि सावन में अलग-अलग तिथियों और शुभ मुहूर्तों के अनुसार बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाता है. हर वर्ष पवित्र सामग्री के जरिए बाबा को अलग स्वरूप दिया जाता है.

सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं के सुचारू आवागमन पर भी नजर रखी गई. भक्तों ने बाबा गरीबनाथ के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मंगलकामना की.

यह भी पढे़ं:

जिंदगी बचाने वाली एंबुलेंस बनी अपराध की ढाल: सायरन की आड़ में हथियार और गांजा तस्करी का बड़ा पर्दाफाश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >