टिकट काउंटर के पास से चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार

टिकट काउंटर के पास से चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर.

जीआरपी की टीम ने रविवार को जंक्शन के यूटीएस टिकट काउंटर के पास से चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान सुनील कुमार पांडे मशरख थाना क्षेत्र सारण के रहने वाले के रूप में हुई है. जीआरपी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि युवक के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है.

—-

जेल में बंद अपराधी का फोटो वायरल

मुजफ्फरपुर.

पिस्टल व कारबाइन समेत कई अन्य अत्याधुनिक हथियाराें के साथ जेल में बंद शातिर शिवम ठाकुर का फोटो वायरल हाे रहा है. वायरल फोटो के आधार पर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर ये अत्याधुनिक हथियार उसके पास कैसे आये और किसने उपलब्ध कराया. पुलिस की विशेष टीम इन सब बिंदुओं पर जानकारी जुटाने के बाद उस पर दबिश बनाएगी. आशंका यह भी है कि ये सभी फोटो उसके जेल जाने के पहले के हैं .बता दें कि एक सप्ताह पूर्व सिकंदरपुर थाने के बालूघाट हनुमंत नगर मोहल्ले में किराएदार से मारपीट और गाेलीबारी मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था, तब से वह जेल में बंद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >