एसकेएमसीएच में भर्ती दो बच्चों में एइएस की पुष्टि

दोनों में एइएस का कारण अज्ञात पाया गया है. स्वस्थ होने के बाद शिवम को मंगलवार और मानसी को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दी गयी है.

मुजफ्फरपुर. एसकेएमसीएच में भर्ती दो बच्चों में एइएस की पुष्टि हुई है. स्वस्थ होने के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. चमकी के लक्षण पर कुढ़नी के फकुली निवासी सुनील राय के छह वर्षीय शिवम कुमार को दो सितंबर को और सीतामढ़ी के अथरी निवासी जीतू कुमार झा के दो वर्षीय पुत्री मानसी कुमारी को 12 सितंबर को एसकेएमसीएच के पीकू में भर्ती कराया गया था. भर्ती के बाद बच्चे का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था. जांच रिपोर्ट आने के बाद बच्चे में एइएस की पुष्टि हुई. दोनों में एइएस का कारण अज्ञात पाया गया है. स्वस्थ होने के बाद शिवम को मंगलवार और मानसी को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दी गयी है. इसकी पुष्टि करते हुए एसकेएमसीएच अधीक्षक प्रो. डॉ. कुमारी बिभा ने बताया कि इस साल कुल 73 मामले आए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >