अधिवक्ता एसके झा बने एडवोकेट्स एसोसिएशन के सहायक सचिव

अधिवक्ता एसके झा बने एडवोकेट्स एसोसिएशन के सहायक सचिव

एडवोकेट्स एसोसिएशन में चुनाव होने तक एडहॉक कमेटी बनी

मुजफ्फरपुर.

बिहार स्टेट बार काउंसिल, पटना द्वारा जिला एडवोकेट्स एसोसिएशन में अगले चुनाव होने तक एडहॉक कमेटी का गठन किया गया है. इस कमेटी में डॉ पवन कुमार को अध्यक्ष, राजीव रंजन को महासचिव, विजय शाही, रजी अहमद सिद्दिकी व विनोद कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है. हरि माधव शर्मा, शिवशंकर नाथ व सत्यनारायण प्रसाद को संयुक्त सचिव, माधव शर्मा, कृष्ण मोहन सिंह व मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा को सहायक सचिव, सज्जाद आलम को कोषाध्यक्ष, राघवेंद्र कुमार, सुजीत कुमार को ऑडिटर, रजनीकांत कुमार, हरिकृष्ण कुमार, विमलेश कुमार, संजय कुमार एवं नवीन कुमार को एक्जीक्यूटिव मेंबर नियुक्त किया गया है. यह अधिसूचना बिहार स्टेट बार काउंसिल पटना द्वारा जारी की गयी है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >