बाबा गरीबनाथ के मंगला आरती और जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Aaj Ka Darshan: मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में शनिवार को बाबा गरीबनाथ का विशेष शृंगार और मंगला आरती हुई. जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.

Aaj Ka Darshan: गरीबनाथ मंदिर में शनिवार की सुबह बाबा गरीबनाथ के दर्शन, जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तों से गुलजार रहा. बाबा के विशेष शृंगार और मंगला आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: लद्दाख घूमने जाइएगा तो सरकार ₹20000 देगी, जानिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

गरीबनाथ मंदिर में आज की मुख्य बातें

  • सुबह बाबा गरीबनाथ की षोडशोपचार पूजा संपन्न हुई.
  • गेंदा, गुलाब और बेलपत्र से बाबा का विशेष शृंगार किया गया.
  • मंगला आरती के दौरान शंख और घंटों की ध्वनि से गूंजा मंदिर परिसर.
  • जलाभिषेक और दर्शन के लिए सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़.
  • रात नौ बजे तक श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा का दर्शन.

विधि-विधान से हुई बाबा की पूजा

मंदिर के सेवइत परिवार के पं. बैजू पाठक ने सुबह बाबा गरीबनाथ की षोडशोपचार पूजा संपन्न कराई. पूजा के बाद गेंदा, गुलाब और बेलपत्र से बाबा का आकर्षक शृंगार किया गया.

श्रृंगार के बाद थाल में अग्नि प्रज्वलित कर मंगला आरती की गई. इस दौरान मंदिर परिसर शंख और घंटों की गूंज से भक्तिमय माहौल में डूब गया.

मंगला आरती के बाद शुरू हुआ जलाभिषेक

आरती समाप्त होने के बाद गर्भगृह का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. इसके बाद भक्तों ने बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

जलाभिषेक के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा का विशेष शृंगार और आरती देखने के लिए भी मंदिर पहुंचे थे.

दिनभर चलता रहेगा पूजा-अर्चना का क्रम

मंदिर में बाबा के पूजन के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. पुरोहितों ने बारी-बारी से सभी श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना संपन्न कराई.

मंदिर प्रशासन के अनुसार दोपहर ढाई बजे प्रधान पुजारी पं. विनय पाठक बाबा गरीबनाथ की विशेष पूजा और आरती करेंगे.

ये भी पढ़ें: जब मुजफ्फरपुर में हुए बम हमले ने उड़ा दी थी अंग्रेजों की नींद, इतिहास में अमर हुआ शहर

शाम से फिर बढ़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

दोपहर की आरती के बाद बाबा के शयन के लिए गर्भगृह का कपाट बंद कर दिया जाएगा. शाम चार बजे पुनः गर्भगृह खोला जाएगा, जिसके बाद श्रद्धालु बाबा का दर्शन कर सकेंगे.

मंदिर प्रशासन के अनुसार रात नौ बजे तक दर्शन-पूजन का क्रम जारी रहेगा.

रात्रि में होगी प्रधान आरती

रात्रि में सेवइत परिवार के पं. बैजू पाठक और पं. आशुतोष पाठक बाबा गरीबनाथ की प्रधान आरती करेंगे. आरती के बाद गर्भगृह का कपाट बंद कर दिया जाएगा.

प्रधान आरती के दौरान भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.

श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना

मुजफ्फरपुर गरीबनाथ मंदिर में शनिवार को दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रहने की संभावना है. ऐसे में दर्शन और जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से मंदिर प्रशासन ने व्यवस्था बनाए रखने और निर्धारित समय का पालन करने की अपील की है.

मुजफ्फरपुर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >