मुशहरी में 2.02 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक फुटबॉल स्टेडियम

मुशहरी में 2.02 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक फुटबॉल स्टेडियम

मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से मुसहरी प्रखंड के राम जानकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छपरा मेघ में एक भव्य फुटबॉल स्टेडियम सह एथलेटिक ट्रैक का निर्माण किया जाएगा. इस परियोजना की कुल लागत 2.02 करोड़ रुपये है, जिसे मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत स्वीकृति मिली है. डीएम सुब्रत कुमार सेन ने जिले में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव विभाग को भेजा था, जिसे सरकार ने अब प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. कार्यकारी निर्माण एजेंसी, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, जल्द ही कार्य शुरू करेगी.

स्टेडियम की विशेषता

नया आउटडोर स्टेडियम कुल 115 मीटर×95 मीटर के आकार का होगा, जिसके बीच में एक फुटबॉल ग्राउंड होगा और साइड में रनिंग ट्रैक की सुविधा मिलेगी. डीएम ने बताया कि इस फुटबॉल स्टेडियम सह एथलेटिक ट्रैक (200m) के बन जाने से खासकर मुसहरी प्रखंड के खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर ही अत्याधुनिक सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें अपनी खेल प्रतिभा को विकसित करने का भरपूर मौका मिलेगा. अन्य प्रखंडों में भी स्टेडियम निर्माण की पहल की जा रही है. स्टेडियम निर्माण के अलावा, पंचायत स्तर पर भी मनरेगा के तहत खेल मैदानों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. कुल 310 चयनित योजनाओं में से 226 पर काम शुरू हो चुका है, जिसमें से 115 कार्य पूरे हो चुके हैं और 111 पर काम चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

I am working as a chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on district administration, political, social, and current topics.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >