एसकेएमसीएच के दवा स्टोर रूम में निकला सांप, मची अफरातफरी

एसकेएमसीएच के दवा स्टोर रूम में मंगलवार की सुबह अचानक एक सांप निकलने से अफरातफरी मच गयी. अस्पताल के कर्मचारियों ने जब सांप को देखा तो वहां हड़कंप मच गया

संवाददाता मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच के दवा स्टोर रूम में मंगलवार की सुबह अचानक एक सांप निकलने से अफरातफरी मच गयी. अस्पताल के कर्मचारियों ने जब सांप को देखा तो वहां हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे.जानकारी के मुताबिक, दवा स्टोर रूम में कर्मचारी दवाओं की गिनती कर रहे थे, तभी एक सांप वहां दिखाई दिया. सांप को देखकर कर्मचारी घबरा गए और तुरंत स्टोर रूम खाली कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने तुरंत उसे डंडे के साहारे भगा दिया.यह घटना अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है. कर्मचारियों ने कहा कि अस्पताल परिसर में गंदगी और उचित रखरखाव की कमी के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. अस्पताल प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >