कुत्ताें के झुंड ने वृद्ध पर किया हमला. गंभीर

कुत्ताें के झुंड ने वृद्ध पर किया हमला. गंभीर

मुजफ्फरपुर.

कुत्ते के झुंड ने 70 साल के वृद्ध पर हमला कर दिया. हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया है. उसके हाथ व पैर में गहरे जख्म हैं. रूनी सैदपुर थाना के रूपाली का रविंदर झा सोमवार दोपहर दरवाजा के पास बैठे थे. उसी दौरान कुत्ते ने उसपर हमला कर दिया. हमला के बाद वह काफी देर तक चिल्लाता रहे. करीब 10 मिनट के बाद उधर से गुजर रहे राहगीर ने उन्हें लहूलुहान देखा. कुत्ते उनपर हमला कर रहे थे.राहगीर कुत्ते को भगाने की कोशिश किये. इसके बाद कुत्तों का झुंड राहगीर के ऊपर पर भी हमला बोल दिये. राहगीरों ने लाठी-डंडे से वारकर जान बचाई. खून से लथपथ वृद्ध को लोगों ने एसकेएमसीएच में भर्ती कराया. इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है. स्थिति नाजुक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >