ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर महिला के खाते से 42 हजार रुपये उड़ाये

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर महिला के खाते से 42 हजार रुपये उड़ाये

मुजफ्फरपुर. ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर फ्रॉड गिरोह के बदमाशों ने महिला लक्ष्मी कुमारी से 42 हजार रुपये की ठगी कर ली. घटना की बाबत पीड़ित महिला ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला लक्ष्मी कुमारी ने पुलिस को बताया है कि वह जगन्नाथ पताही की रहने वाली है. उसके साेशल मीडिया टेलीग्राम पर एक मैसेज आया. साइबर फ्रॉड ने घर बैठे अच्छी आमदनी का लालच दिया. साइबर फ्रॉड ने बताया कि जितनी राशि वह देंगी, उसके मूलधन का 30 फीसदी लौटाकर दिया जाएगा. महिला ने पहली बार में 20 हजार दूसरी बार में 10 हजार, तीसरी बार में 30 हजार रुपये उसको ट्रांसफर कर दिया गया. इसके एवज में महिला काे मूलधन सहित रुपये वापस नहीं किए गए. लक्ष्मी कुमारी ने 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई है. थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि आवेदन की जांच कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >