त्योहारी सीजन में एटीएम में भरी जा रही 40% ज्यादा रकम

सामान्य दिनों में जहां एटीएम से निकासी 18 से 20 करोड़ के आसपास रहती थी, वह फिलहाल 22 करोड़ रुपये के पार कर गयी है.

मुजफ्फरपुर. त्योहारी सीजन में बाजार में खरीदारी बढ़ जाती है. इसका सीधा असर पैसों के लेन-देन पर पड़ता है. सामान्य दिनों में जहां एटीएम से निकासी 18 से 20 करोड़ के आसपास रहती थी, वह फिलहाल 22 करोड़ रुपये के पार कर गयी है. जिले में विभिन्न सरकारी व निजी बैंकों को मिलाकर करीब चार सौ एटीएम – सीडीएम – एटीएम रिसाइकलर मशीन लगी है. जिसमें से अभी जमकर पैसों की निकासी हो रही है. औसतन एक एटीएम में 25 से 30 लाख रुपये की लोडिंग की जाती है. इस समय एटीएम में 40% ज्यादा रकम भरी जा रही है. मुख्य बाजार सरैयागंज टावर, गोला, पंकज मार्केट, रेडक्रॉस, जूरन छपरा, मोतीझील, कलमबाग चौक, अघोरिया बाजार, आमगोला, छाता चौक कल्याणी, मिठनपुरा भगवानपुर, बैरिया, ब्रह्मपुरा जहां के एटीएम से सबसे अधिक निकासी हो रही है. इसके अलावा प्रखंडों के मुख्य बाजार पर स्थित एटीएम से भी जमकर नकद की निकासी हो रही है. करीब दो दर्जन से अधिक एटीएम ऐसे है जिसमें त्योहारी सीजन को लेकर दो बार कैश लोडिंग की जा रही है. दोबारा कैश लोडिंग वाले एटीएम में सुबह 12 बजे से पहले कैश लोड होता है दूसरी लोडिंग तीन से चार बजे के बीच होती है. पहले की तुलना में अभी एक हिट में मोटी रकम की निकासी होती है. मिनिमम हिट (कैश) निकासी दो हजार से पांच हजार रुपये के बीच की है. जबकि पहले 500 से 1000 रुपये की निकासी ज्यादा होती थी. अधिकांश एटीएम में कैश लोडिंग का काम बैंक प्रबंधन निजी एजेंसी के माध्यम से कराती है. त्योहारी सीजन को लेकर सुबह सुबह निजी एजेंसी की टीम वैन लेकर बैंक खुलने के समय से कुछ देर पहले ही कैश के लिए लाइन में लगी रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >