1510 मरीजाें का ओपीडी में हुआ इलाज

1510 मरीजाें का ओपीडी में हुआ इलाज

मुजफ्फरपुर. दुर्गा पूजा को लेकर दो दिन बंद होने के बाद सदर अस्पताल में सोमवार काे बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे. रजिस्ट्रेशन कांउटर से लेकर ओपीडी और दवा काउंटर पर मरीजाें की भीड़ थी. सुबह से लेकर दाेपहर तक यहां मरीजाें की भीड़ जमी रही. सोमवार काे 1510 मरीजाें का ओपीडी में इलाज किया गया. काउंटर से धीमा टाेकन दिए जाने के कारण मरीजों ने हंगामा भी किया. अधीक्षक डाॅ बीएस झा ने बताया कि ओपीडी में हर दिन 1500 से अधिक करीब मरीज आ रहे हैं. ऐसे में भीड़ हाेना स्वाभाविक है. सभी मरीजाें का इलाज ओपीडी में किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >