मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार में अगले 72 घंटे में गरज वाले बादल बनने के साथ हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी संभावना व्यक्त की गयी है. गुरुवार को इसका असर भी दिखना शुरू हो गया. आसमान में बादल छाये रहने के साथ पूरे दिन हवा भी चली. बादल के साथ सूरज की लुकाछिपी चलती रही. इससे एक बार लोगों को ठंड में वृद्धि का एहसास हुआ. लोग शाम में अपने-अपने घरों में चले गये.
आसमान में छाये बादल कल हो सकती है बारिश

आसमान में छाये बादल कल हो सकती है बारिश
Copied link
मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार में अगले 72 घंटे में गरज वाले बादल बनने के साथ हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी संभावना व्यक्त की गयी है. गुरुवार को इसका असर भी दिखना शुरू हो गया. आसमान में बादल छाये रहने के साथ पूरे दिन हवा भी चली. […]
पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कमी तो न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस वृद्धि हुई. गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा. जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड दर्ज किया गया.
मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि पाकिस्तान के आस-पास पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. इस वजह से उत्तर बिहार में 22-23 फरवरी को बारिश की संभावना बन रही है. दिन के तापमान में थोड़ी कमी देखा जा सकती है. न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है. इस दौरान आसमान में बादल छाया रहेगा.