76 कुओं के जीर्णोद्धार के लिए निगम को नहीं मिल रहे संवेदक, प्रस्ताव ठंडे बस्ते में

मुजफ्फरपुर : सीएम सात निश्चय के बाद अब सरकार के जल जीवन हरियाली मिशन योजना के तहत भी निगम से होने वाले कार्यों में संवेदक रुचि नहीं ले रहे हैं. नतीजतन दो माह से निगम के खाता में 28.80 लाख से अधिक रुपये पड़ा है. इससे शहर के चिह्नित किये गये 76 कुआं का जीर्णोद्धार […]

मुजफ्फरपुर : सीएम सात निश्चय के बाद अब सरकार के जल जीवन हरियाली मिशन योजना के तहत भी निगम से होने वाले कार्यों में संवेदक रुचि नहीं ले रहे हैं. नतीजतन दो माह से निगम के खाता में 28.80 लाख से अधिक रुपये पड़ा है. इससे शहर के चिह्नित किये गये 76 कुआं का जीर्णोद्धार होना है, लेकिन निगम के इंजीनियर व संवेदक इस कार्य को विभागीय रूप से कराने को तैयार नहीं है.

जबकि, सरकार की ओर से जिस वक्त निर्देश दिया गया था. तब 15 दिन से एक माह के अंदर जीर्णोद्धार कार्य कराने का निर्देश दिया था. ऐसे में बारिश का जल संचय नहीं होने से इस बार फिर गर्मी के दिनों में पानी संकट गहराने की आशंका है.
हालांकि, निगम के इंजीनियरों का कहना है कि 76 कुआं के जीर्णोद्धार के प्रस्ताव को अब टेंडर के माध्यम से कराने पर विचार चल रहा है. कुआं के जीर्णोद्वार के लिए सरकार की ओर से ही 38 हजार प्रति कुआं के हिसाब से खर्च करने का मॉडल एस्टिमेट पूरे राज्य में जारी की जा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >