मुजफ्फरपुर : एडीजे से रंगदारी मांगने में पूर्व सीओ से पूछताछ

मुजफ्फरपुर : एडीजे-14 व विशेष न्यायाधीश एक्साइज और निगरानी राकेश मालवीय को पत्र भेज 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने में नगर पुलिस मुशहरी के पूर्व सीओ मनोज राम से पूछताछ के लिए थाने लायी है. बुधवार को उनके अहियापुर के सहबाजपुर स्थित आवास पर नगर पुलिस ने छापेमारी की थी. वहां से कुछ कागजात भी […]

मुजफ्फरपुर : एडीजे-14 व विशेष न्यायाधीश एक्साइज और निगरानी राकेश मालवीय को पत्र भेज 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने में नगर पुलिस मुशहरी के पूर्व सीओ मनोज राम से पूछताछ के लिए थाने लायी है. बुधवार को उनके अहियापुर के सहबाजपुर स्थित आवास पर नगर पुलिस ने छापेमारी की थी. वहां से कुछ कागजात भी जब्त किये गये थे. बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनोज वर्तमान में पटना कमिश्नरी कार्यालय में तैनात है. नगर थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि उनके पास से जब्त मोबाइल से वैज्ञानिक साक्ष्य मिले हैं. जिसकी जांच की जा रही है. एक साल पूर्व भी एक रंगदारी केस में पूर्व सीओ से पूछताछ की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >