एसकेएमसीएच के 52 िचकित्सक छुट्टी पर थे, पहुंच गयी एमसीआइ की टीम

मुजफ्फरपुर : श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज में अधिकारियों की लापरवाही के कारण एमबीबीएस की सौ सीटों की मान्यता पर फिलहाल ग्रहण लग गया है. सोमवार को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया(एमसीआई) की तीन सदस्य टीम ने एसकेएमसीएच पहुंच कर निरीक्षण किया. टीम ने कमियों को देख नाराजगी जताते हुए उसे दुरुस्त करने की मांग की. कॉलेज […]

मुजफ्फरपुर : श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज में अधिकारियों की लापरवाही के कारण एमबीबीएस की सौ सीटों की मान्यता पर फिलहाल ग्रहण लग गया है. सोमवार को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया(एमसीआई) की तीन सदस्य टीम ने एसकेएमसीएच पहुंच कर निरीक्षण किया. टीम ने कमियों को देख नाराजगी जताते हुए उसे दुरुस्त करने की मांग की. कॉलेज में पहुंचने के साथ अस्पताल व कॉलेज निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले. सूचना पर मिलने के बाद आनन-फानन में डॉक्टर कॉलेज पहुंचे.

लेकिन टीम ने बाद में आने वाले डॉक्टरों को अनुपस्थित कर दिया. टीम ने कॉलेज और अस्पताल में उपस्थित व अनुपस्थित 52 डॉक्टरों के छुट्टियों की जांच की. टीम ने सभी फैकल्टी डॉक्टरों की शैक्षणिक प्रामाण पत्र, कॉलेज के लाइब्रेरी में जर्नल बुक की जानकारी ली. अस्पताल के ओपीडी कक्ष, लेक्चर रूप का निरीक्षण किया. जांच के लिए अाए अधिकारियों का कहना था कि छह वर्षों से कमियों को अभी तक मेडिकल प्रशासन दूर नहीं कर पायी.
प्राचार्य डॉ विकास कुमार ने बताया कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की तीन सदस्य टीम निरीक्षण के लिए कॉलेज पहुंची थी. टीम में डॉ राजेश पाठक, डॉ वीपी सिंह व डॉ अनील कुमार डोडा मनी थे. निरीक्षण के दौरान कुछ कमियों को छोड़ टीम संतुष्ट दिखी. टीम के रवैये से लगता है कि एक सौ सीट पर मान्यता मिल जाएगी.
एमबीबीएस की एक सौ सीटों की मान्यता पर ग्रहण
आठ कमियों की जांच करने पहुंची थी एमसीआइ की टीम
कमियों को दुरुस्त नहीं किये जाने पर जतायी नाराजगी
कहा, पहले कमियां पूरी करें, फिर मिलेगी मान्यता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >