जंक्शन पर खुलेगा मल्टीपर्पस स्टॉल दवा के साथ खाद्य सामग्री भी मिलेगी

नितेश कुमार, मुजफ्फरपुर : रेलवे स्टेशन पर अब किताब व पत्रिकाओं की बिक्री करने वाले स्टॉल में खाद्य सामग्री के साथ दवाएं भी मिलेगी. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को आदेश दिया है. इसमें स्टॉल संचालकों की लाइसेंस फीस बढ़ा कर मंडल कार्यालय से अनुमति दी जायेगी. इसकी प्रक्रिया […]

नितेश कुमार, मुजफ्फरपुर : रेलवे स्टेशन पर अब किताब व पत्रिकाओं की बिक्री करने वाले स्टॉल में खाद्य सामग्री के साथ दवाएं भी मिलेगी. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को आदेश दिया है. इसमें स्टॉल संचालकों की लाइसेंस फीस बढ़ा कर मंडल कार्यालय से अनुमति दी जायेगी.

इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके लिए स्थानीय अधिकारियों ने सर्वे भी करना शुरू कर दिया है. इसमें किस स्टॉल में कितनी किताब हैं. अभी तक कितनी किताब को बेचा गया है. पहले के मुताबिक इस वर्ष सेल में कितनी कमी आयी है. इन सब बिंदुओं को देखा जा रहा है.
बताया जा रहा है कि बोर्ड यह निर्णय इंटरनेट साधन बढ़ने के कारण किताब व पत्रिकाओं के साथ-साथ अखबार की बिक्री कम हो गयी है. इस कारण किताब, मैगजीन के स्टाॅल संचालकों को हर माह नुकसान हो रहा है. रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि स्टॉल पर खाद्य पदार्थों के अलावा दवाइयां, पट्टियां, जरूरत के सामान यात्रियों को प्रदान किया जायेगा.
जंक्शन पर आपात सेवा में नहीं मिलती दवाएं : जंक्शन व स्टेशनों पर कोई यात्री बीमार होता है, तो उसे आपात समय पर दवाएं नहीं मिलती है.
इसके लिए स्टेशन परिसर के बाहर जाकर दवा व पट्टी लेना हाेता है. इसमें काफी देरी हो जाती है. इसी में रेल यात्री जिन्हें खाद्य सामग्री के अलावा दवाइयां, पट्टी, बच्चों के लिए दूध की बोतल सहित जरूरत का सामान जो मौजूदा समय में हर स्टेशन में नहीं मिल पाता, वह (एमपीएस) स्टॉल में आसानी से मिल सकेगा.
मुजफ्फरपुर जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर मौजूद स्टॉल को मल्टीपर्पस बनाया जायेगा. इसका फायदा रेल यात्रियों को अचानक दवा इत्यादि की जरूरत पड़ने पर मिलेगा.
राजेश कुमार,मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ,पूर्व मध्य रेलवे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >