26 दिसंबर से छह जनवरी तक रद्द रहेगी पोरबंदर एक्सप्रेस

मुजफ्फरपुर : अजमेर-पालनपुर रेलखंड के भीमाना-मावल स्टेशनों के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए गाड़ी संख्या 19269/19270 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का परिचालन 26 दिसंबर से छह जनवरी तक रद्द कर दिया गया है. इसमें 26 व 27 दिसंबर व दो व तीन जनवरी को गाड़ी संख्या 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर को रद्द कर दिया गया है. वहीं […]

मुजफ्फरपुर : अजमेर-पालनपुर रेलखंड के भीमाना-मावल स्टेशनों के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए गाड़ी संख्या 19269/19270 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का परिचालन 26 दिसंबर से छह जनवरी तक रद्द कर दिया गया है. इसमें 26 व 27 दिसंबर व दो व तीन जनवरी को गाड़ी संख्या 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर को रद्द कर दिया गया है. वहीं 29, 30 दिसंबर व पांच व छह जनवरी को गाड़ी संख्या 19270 मुजफ्फरपुर पोरबंदर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने यह जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >