एबीवीपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट में प्राथमिकी दर्ज

मुजफ्फरपुर : कटही पुल सब्जी मंडी के लोगों व एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के बीच हुए मारपीट मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एबीवीपी के कार्यालय मंत्री रोहित कुमार ने प्राथमिकी में पांच नामजद सहित दर्जनों लोगों को आरोपित किया है. इसमें राज पटेल, मो. यूसूफ, देवानंद (सब्जी विक्रेता), आशीष सहित अन्य शामिल […]

मुजफ्फरपुर : कटही पुल सब्जी मंडी के लोगों व एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के बीच हुए मारपीट मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एबीवीपी के कार्यालय मंत्री रोहित कुमार ने प्राथमिकी में पांच नामजद सहित दर्जनों लोगों को आरोपित किया है.

इसमें राज पटेल, मो. यूसूफ, देवानंद (सब्जी विक्रेता), आशीष सहित अन्य शामिल है. इसमें आरोप लगाया है कि नया टोला स्थित कार्यालय में वह बैठे हुए थे. इसी बीच सभी आरोपित अचानक उनके कार्यालय में घुस कर हमला बोल दिया. इसके बाद कार्यालय में रखी कुर्सिंया, टेबल तोड़ते हुए प्रथम मंजिल पर पहुंच गये.
यहां पर प्रदेश अधिवेशन के लिए एकत्रित कर बॉक्स में रखे चंदे की राशि 10 लाख रुपये लूट लिये. रोहित के साथ मारपीट भी की. उन्होंने घटना की जानकारी साथियों को देना चाहा, लेकिन आरोपितों ने उनका मोबाइल भी छीन कर आग लगा दिया. हमलावरों ने कार्यालय में आग लगाने व एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी दी.
वहीं, सराय सैयद अली निवासी शंकर प्रसाद ने भी चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें रोहित कुमार, अजीत, दीपक यादव व अभिनव राज को आरोपित किया है. आरोप लगाया है कि वह पेशाब कर रहे थे, इसी दौरान आरोपितों ने गाली गलौज कर मारपीट की. थानेदार मो शुजाउद्दीन ने बताया कि दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >