आठ घंटे तक गुल रही कच्ची-पक्की व शेरपुर की बिजली

मुजफ्फरपुर : शहर व इससे सटे इलाके में विद्युत के नये पोल गाड़ने व जर्जर तार को बदलने को लेकर शुक्रवार को 11 केवीए टाउन वन फीडर की बिजली आठ घंटे तक गुल रही. सुबह दस से शाम के छह बजे तक टाउन वन फीडर से जुड़े कच्चीपक्की, अतरदह, मझौली धर्मदास, शेरपुर, माधोपुर, इंद्रा कॉलोनी […]

मुजफ्फरपुर : शहर व इससे सटे इलाके में विद्युत के नये पोल गाड़ने व जर्जर तार को बदलने को लेकर शुक्रवार को 11 केवीए टाउन वन फीडर की बिजली आठ घंटे तक गुल रही. सुबह दस से शाम के छह बजे तक टाउन वन फीडर से जुड़े कच्चीपक्की, अतरदह, मझौली धर्मदास, शेरपुर, माधोपुर, इंद्रा कॉलोनी सहित आसपास के कई मुहल्ले की बिजली शुक्रवार को बंद रही. इससे दिन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बता दें कि टाउन वन फीडर की आपूर्ति 33 केवीए भिखनपुरा फीडर से होती है.

शनिवार को भी सुबह 10 से शाम के पांच बजे तक एनबीपीडीसीए की तरफ से बिजली आपूर्ति ठप रखने का एलान किया गया है. 33 केवीए नया टोला पावर सब स्टेशन से जुड़े गन्नीपुर, कलमबाग चौक आदि की भी बिजली सुबह दस से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >