पुलिस हिरासत में वारंटी की तबीयत बिगड़ी

मुशहरी : मुशहरी पुिलस ने मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सुख संपत के खिलाफ वारंट जारी था. हिरासत में लिये गये सुख संपत की थाने में ही तबीयत बिगड़ गयी. मुंह से झाग निकलने पर आनन फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी […]

मुशहरी : मुशहरी पुिलस ने मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सुख संपत के खिलाफ वारंट जारी था. हिरासत में लिये गये सुख संपत की थाने में ही तबीयत बिगड़ गयी. मुंह से झाग निकलने पर आनन फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उपेंद्र चौधरी ने बताया कि सिर के पिछले हिस्से में चोट के कारण उसके मुंह से झाग निकला है. होश में आने पर उसने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को बताया कि वह सुतिहारा का रहने वाला है. दूध का कारोबार करता है.

गुरुवार को वह लेप्रोसी मिशन स्थित अपनी दुकान पर हिसाब कर रहा था. इसी बीच थाने में प्राइवेट स्टाफ अजीत उसे थाने चलने को कहने लगा. जब वह दूध का हिसाब कर चलने की बात कहीं तो वह गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा.
इसी बीच पुलिस की गाड़ी आ गयी. उसे मारपीट कर गाड़ी में बैठाया गया. थाने पर भी उसके सिर पर कई बार मारा गया. इससे खून निकलने लगा. वह बेहोश हो गया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने मारपीट की घटना से इनकार किया है. गिरफ्तार सुखसंपत कुमार मणिका हरिकेश सेरहा टोला में मारपीट के केस में वारंटी है. गिरफ्तारी से भयभीत होकर उसकी तबीयत बिगड़ी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >