मुजफ्फरपुर : हरिसभा चौक पर महिला होमगार्ड सिपाही मीनू साह से बदसलूकी के मामले में आरोपित छात्र नेता को गिरफ्तार किया गया है. मिठनपुरा व नगर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है. मीनापुर थानाक्षेत्र के मीनापुर बाजार के रहनेवाले राजा बाबू आरडीएस कॉलेज के छात्र संघ का अध्यक्ष है. रॉन्ग साइड में स्कूटी ले जाने से रोकने के कारण यह विवाद हुआ है. मिठनपुरा थाने में उसके खिलाफ पीड़ित महिला जवान मीनू साह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज भेजा जायेगा.
महिला होमगार्ड से बदसलूकी मामले में छात्र नेता गिरफ्तार

महिला होमगार्ड से बदसलूकी मामले में छात्र नेता गिरफ्तार
Copied link
मुजफ्फरपुर : हरिसभा चौक पर महिला होमगार्ड सिपाही मीनू साह से बदसलूकी के मामले में आरोपित छात्र नेता को गिरफ्तार किया गया है. मिठनपुरा व नगर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है. मीनापुर थानाक्षेत्र के मीनापुर बाजार के रहनेवाले राजा बाबू आरडीएस कॉलेज के छात्र संघ का अध्यक्ष है. रॉन्ग […]
काजीमोहम्मदपुर थानाक्षेत्र की रहनेवाली महिला होमगार्ड जवान मीनू साह की हरिसभा चौक पर ट्रैफिक ड्यूटी लगी थी. दोपहर करीब 12 बजे राजाबाबू रॉन्ग साइड में स्कूटी लेकर जाने लगा. महिला सिपाही ने विरोध किया, तो वह उससे उलझ गया. महिला सिपाही का आरोप है कि राजा बाबू ने उसका कॉलर पकड़ वर्दी उतरवा लेने की धमकी दी.
उसने इसके बाद भी जाने नहीं दिया, तो बदसलूकी करने लगा. महिला सिपाही के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गये. हंगामे की सूचना पर पहुंचे नगर थानेदार ओमप्रकाश व मिठनपुरा थानेदार भागीरथ प्रसाद ने आरोपित राजाबाबू को गिरफ्तार कर लिया.