दिल्ली जा रहा 25.86 लाख का पाकिस्तानी खजूर जब्त

मुजफ्फरपुर : गायघाट के मैठी टोल प्लाजा के पास बुधवार को पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी से दिल्ली जा रहा खजूर लदा ट्रक डीआरआइ मुजफ्फरपुर ने जब्त कर लिया. उस पर 17240 किलो खजूर लदा है, जिसकी कीमत 25.86 लाख रुपये बतायी जा रही है. अधिकारियों के अनुसार यह खजूर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत […]

मुजफ्फरपुर : गायघाट के मैठी टोल प्लाजा के पास बुधवार को पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी से दिल्ली जा रहा खजूर लदा ट्रक डीआरआइ मुजफ्फरपुर ने जब्त कर लिया.

उस पर 17240 किलो खजूर लदा है, जिसकी कीमत 25.86 लाख रुपये बतायी जा रही है. अधिकारियों के अनुसार यह खजूर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत लाया गया था. ट्रक चालक को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
खजूर लदा ट्रक रास्ता बदलकर ऑफ रूट से दिल्ली जाने वाला था. नक्सलबाड़ी से चलकर सिलीगुड़ी, किशनगंज, पूर्णिया होते हुए मुजफ्फरपुर तक पहुंचा था. विभाग के अनुसार ट्रक कीमत 15.39 लाख बतायी गयी है. विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तानी खजूर लदा एक पटना में पकड़ा गया है. वहीं दो पूर्णिया व एक अभी सिलीगुड़ी में भी जब्त किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >