बिना इलाज लौटे दो हजार मरीज

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच में कार्यरत जूनियर व इंटर्न डॉक्टर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. डॉक्टरों ने सुबह में ओपीडी व रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद करा दिया. हालांकि तब तक डेढ़ सौ मरीजों का पुर्जा कट चुका था. सीनियर डॉक्टरों ने उन मरीजों का इलाज किया, लेकिन इसके बाद से ओपीडी ठप हो गयी. यहां […]

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच में कार्यरत जूनियर व इंटर्न डॉक्टर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. डॉक्टरों ने सुबह में ओपीडी व रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद करा दिया. हालांकि तब तक डेढ़ सौ मरीजों का पुर्जा कट चुका था. सीनियर डॉक्टरों ने उन मरीजों का इलाज किया, लेकिन इसके बाद से ओपीडी ठप हो गयी.

यहां आने वाले मरीज काफी समय तक रजिस्टेशन काउंटर के पास बैठे रहे. सुबह से शाम तक करीब दो हजार मरीजों का बिना इलाज वापस लौटना पड़ा. हड़ताल से इमरजेंसी सेवा को अलग रखा गया था, बावजूद मरीजों की भीड़ के कारण सीनियर डॉक्टरों को इलाज में परेशानी हुई. ओपीडी बंद कराने के बाद जूनियर डॉक्टरों ने नारेबाजी की और लिखित मांगें अधीक्षक डॉ सुनील शाही को सौंपी.

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन समन्वयक डॉ रवि रंजन कुमार रमण ने कहा कि प्रधान सचिव ने 10 अप्रैल को उनकी मांगें पूरी करने आश्वासन दिया गया था, लेकिन छह माह बाद भी स्थिति यथावत है.
इमरजेंसी काउंटर पर लंबी कतार : ओपीडी के रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद होने के इमरजेंसी काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लग गयी. मरीजों के रजिस्ट्रेशन से इनकार करने पर परिजन आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे. अस्पताल प्रबंधक संजय कुमार साह ने मरीजों व उनके परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया.
हड़ताल को लेकर गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी. एसकेएमसीएच में यह स्थित सुबह से शाम तक रही. यहां शाम में भी इमरजेंसी में मरीजों की लंबी कतार लगी रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >