अहियापुर में चाकू दिखा लाइनमैन से बाइक लूटी

मुजफ्फरपुर : अहियापुर के फतेहपुर के पास फोरलेन एनएच 77 पर गुरुवार की रात बाइक सवार तीन अपराधियों ने चाकू दिखा कर लाइनमैन की बाइक लूट ली. लाइनमैन दीपक कुमार हथौड़ी के चौमुख का रहने वाला है. वह ड्यूटी के बाद घर जा रहा था. घटना के बाबत लाइन मैन ने तीनों अपराधियाें के विरुद्ध […]

मुजफ्फरपुर : अहियापुर के फतेहपुर के पास फोरलेन एनएच 77 पर गुरुवार की रात बाइक सवार तीन अपराधियों ने चाकू दिखा कर लाइनमैन की बाइक लूट ली. लाइनमैन दीपक कुमार हथौड़ी के चौमुख का रहने वाला है. वह ड्यूटी के बाद घर जा रहा था. घटना के बाबत लाइन मैन ने तीनों अपराधियाें के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

एसकेएमसीएच पावर सब-स्टेशन में लाइन मैन के पद पर ड्यूटी करता है. गुरुवार की रात सवा दस बजे के करीब छुट्टी के बाद बाइक से घर जा रहा था. जैसे ही फोरजेन से फतेहपुर गांव के पास पहुंचा. काला रंग की पल्सर पर सवार तीन अपराधी ओवरटेक कर बाइक रोक दिया. पैर से मार कर बाइक गिरा दिया. बाइक से गिरते ही दो अपराधी चाकू सटा दिया. इसके बाद बाइक लूट की पश्चिम दिशा की ओर फरार हो गये. थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

पटियासा के समीप फोरलेन पर बाइक लूट : . अहियापुर के पटियासा होटल के पास बाइक सवार अपराधियों ने युवक से बाइक लूट ली. पीड़ित बाड़ा जगन्नाथ गांव निवासी जयशंकर पांडेय ने प्राथमिकी दर्ज कराया है. बताया कि शाम छह बजे के करीब काम से गरहा चौक जा रहे थे. इसी दौरान पटियासा होटल के पास ओवरटेक कर लाल रंग की अपाचे सवार दो अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर बाइक लूट ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >