नगर विकास मंत्री व अन्य पर सीजेएम न्यायालय में परिवाद

मुजफ्फरपुर : जनहित मंच के सचिव व अधिवक्ता सुशील कुमार सिंह ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर कराया है. इसमें नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा, महापौर सुरेश कुमार को आरोपित किया है. न्यायालय ने ग्रहण के बिंदु पर सुनवाई के लिए 14 अगस्त की तिथि निर्धारित की है. सुशील […]

मुजफ्फरपुर : जनहित मंच के सचिव व अधिवक्ता सुशील कुमार सिंह ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर कराया है. इसमें नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा, महापौर सुरेश कुमार को आरोपित किया है.

न्यायालय ने ग्रहण के बिंदु पर सुनवाई के लिए 14 अगस्त की तिथि निर्धारित की है. सुशील कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि मुजफ्फरपुर नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं व कुत्तों की भरमार है. इससे रोड पर राहगीर चोटिल होते हैं. आवारा पशु लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं.
आरोपितों की कर्तव्यहीनता व लापरवाही के कारण ही आवारा जानवर रोड पर घूमते हैं. इसका उदाहरण है कि दो अगस्त को शहर के मझौलिया रोड पर स्थित स्कूल में बच्चों को छोड़ने गयी पुष्पा देवी को आवारा पशु ने नाले में पटक दिया. इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.
मुजफ्फरपुर. ह्यूमन राईट्स एक्टिविस्ट फोरम ने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन देकर मझौलिया में गाय के मारने के बाद नाला में डूबने से महिला की हुई मौत को लेकर निगम को जिम्मेदार ठहराया है. कहा कि निगम को पहले सचेत किया गया था, लेकिन निगम सचेत नहीं हुआ.
इसका नतीजा है कि एक छोटी सी बच्ची के सिर से मां का छाया खत्म हो गया है. फोरम के अशोक कुमार देशभक्त ने चतुर्भुज स्थान के पास एक ओपेन बड़े गड्ढे को लेकर भी सवाल उठाया है. कहा कि वहां भी इसी तरह की घटना घटेगी, तब निगम प्रशासन जगेगा. हालांकि, फोरम की तरफ से इन मामले को लेकर 14 अगस्त से आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी भी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >