नरकटियागंज पैसेंजर रही रद्द विलंब से चली सप्तक्रांति एक्स

मुजफ्फरपुर : सुगौली रेलखंड पर रविवार की सुबह मेहसी व मोतीपुर स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण होने के कारण सुबह 8.05 बजे से 14.05 बजे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. इस वजह से मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज जाने वाली चार जोड़ी सवारी गाड़ी रद्द रही. वहीं, मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली सप्तक्रांति […]

मुजफ्फरपुर : सुगौली रेलखंड पर रविवार की सुबह मेहसी व मोतीपुर स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण होने के कारण सुबह 8.05 बजे से 14.05 बजे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. इस वजह से मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज जाने वाली चार जोड़ी सवारी गाड़ी रद्द रही. वहीं, मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली सप्तक्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस अपने समय से 120 मिनट विलंब से मुजफ्फरपुर से व मिथिला एक्सप्रेस 150 मिनट विलंब से मुजफ्फरपुर पहुंची.

कई सवारी गाड़ी का आंशिक समापन चकिया में किया गया. मिथिला एक्सप्रेस के इंतजार में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. यात्रियों ने पूछताछ काउंटर पर हंगामा किया. सूचना पर पहुंची जीआरपी व आरपीएफ ने यात्रियों को शांत किया.
नरकटियागंज सवारी गाड़ी में बैठे रहे यात्री, नहीं खुली ट्रेन : सवारी गाड़ी के रद्द रहने से नरकटियागंज रूट में जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. यात्री ट्रेन के इंतजार में सुबह से ही प्लेटफॉर्म संख्या पांच व छह पर बैठे रहे.
एनाउंस कर्मी लगातार ट्रेन के बारे में बताते रहे कि ट्रेन रद्द है. लेकिन प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर लगे एक ट्रेन में यात्री बैठे रहे. यात्रियों ने बताया कि ट्रेन रद्द होने की सूचना पहले से नहीं है. ट्रेन लगी है तो कभी न कभी खुलेगी ही.
यह ट्रेनें रही रद्द :
गाड़ी संख्या 75263/75264 मुजफ्फरपुर-रक्सौल-मुजफ्फरपुर डेमू
गाड़ी संख्या 75238 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर डेमू,
गाड़ी संख्या 75231 मुजफ्फरपुर -रक्सौल सवारी गाड़ी
आंशिक समापन/प्रारंभ :
गाड़ी संख्या 75266 रक्सौल मुजफ्फरपुर डेमू का आंशिक समापन चकिया से
गाड़ी संख्या 75261 मुजफ्फरपुर -नरकटियागंज डेमू का आंशिक प्रारंभ चकिया में
गाड़ी संख्या 75260 नरकटियागंज मुजफ्फरपुर डेमू का आंशिक समापन चकिया में
75259 मुजफ्फरपुर नरकटियागंज डेमू का आंशिक प्रारंभ चकिया से.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >