मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर छोटे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म की बढ़ेगी लंबाई

मुजफ्फरपुर : सोनपुर मंडल के अधीन आनेवाले सभी छोटे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ेगी. सभी स्टेशनों अब 24 कोच की ट्रेन खड़ी हो सकेगी. इसको लेकर गोरौल व तुर्की स्टेशन पर काम शुरू हो चुका है. इन सभी स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म के बाहर ट्रेन की बोगी लगी रहती थी. इससे यात्रियों को काफी परेशानियों […]

मुजफ्फरपुर : सोनपुर मंडल के अधीन आनेवाले सभी छोटे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ेगी. सभी स्टेशनों अब 24 कोच की ट्रेन खड़ी हो सकेगी. इसको लेकर गोरौल व तुर्की स्टेशन पर काम शुरू हो चुका है. इन सभी स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म के बाहर ट्रेन की बोगी लगी रहती थी. इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था.

जमीन व ट्रेन की ऊंचाई में काफी गैप होने की वजह से यात्री चढ़ने के दौरान गिर जाते थे. इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी ने बताया कि रामदयालु, तुर्की, कुढ़नी, गोरौल, भगवानपुर, सराय, घाेसवर सहित अन्य छोटे स्टेशनों पर काम जल्द शुरू हो जायेगा. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते पूर्व मध्य रेलवे ने यह निर्णय लिया है. इन स्टेशनों पर सौंदर्यीकरण का काम भी किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >