आनंद विहार से दरभंगा के लिए आज स्पेशल ट्रेन

मुजफ्फरपुर : पूर्व मध्य रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 31 मई को आनंद विहार से दरभंगा तक वन वे ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह गाड़ी 31 मई को सुबह 11.30 बजे खुल कर मुरादाबाद, लखनऊ-गोरखपुर-हाजीपुर के रास्ते अगले दिन सुबह 6.05 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. पांच मिनट के ठहराव के […]

मुजफ्फरपुर : पूर्व मध्य रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 31 मई को आनंद विहार से दरभंगा तक वन वे ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

यह गाड़ी 31 मई को सुबह 11.30 बजे खुल कर मुरादाबाद, लखनऊ-गोरखपुर-हाजीपुर के रास्ते अगले दिन सुबह 6.05 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. पांच मिनट के ठहराव के बाद समस्तीपुर के रास्ते सुबह 8.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी. पूर्व मध्य रेल के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >