मुजफ्फरपुर : 50 हजार घूस लेते बीडीओ का ड्राइवर धराया

मुजफ्फरपुर : निगरानी ने मंगलवार की शाम बोचहां बीडीओ नीलकमल के प्राइवेट ड्राइवर प्रदीप कुमार को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया. इस मामले में बीडीओ से भी पूछताछ की गयी. डीएसपी गोपाल पासवान ने बताया कि बोचहां प्रखंड की भुताने पंचायत के तुर्की निवासी मो इस्लाम की पत्नी रंगीला खातून ने निगरानी में […]

मुजफ्फरपुर : निगरानी ने मंगलवार की शाम बोचहां बीडीओ नीलकमल के प्राइवेट ड्राइवर प्रदीप कुमार को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया. इस मामले में बीडीओ से भी पूछताछ की गयी. डीएसपी गोपाल पासवान ने बताया कि बोचहां प्रखंड की भुताने पंचायत के तुर्की निवासी मो इस्लाम की पत्नी रंगीला खातून ने निगरानी में शिकायत की थी कि पीएम आवास योजना के तहत राशि आवंटित करने के लिए पांच-पांच हजार रुपये बीडीओ मांग रहे हैं.

जांच में निगरानी ने मामले को सही पाया. इसके बाद मंगलवार की शाम 10 लोगों से पांच-पांच हजार रुपये लेकर बीडीओ को देने के लिए समय तय हुआ था. बीडीओ ने ड्राइवर को पैसा देने के बात कही. जैसे ही ड्राइवर रुपया लेने पहुंचा वैसे ही उसे निगरानी ने गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >