मुजफ्फरपुर: 240 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर: अहियापुर थाना से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर जीराेमाइल पेट्रोल पंप के सामने अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा था. अवैध शराब की तस्करी हाेने की गुप्त सूचना पुलिस को गुरुवार की सुबह मिली. इसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में दलबल के साथ पुलिस मौके पर पहुंच कर छापेमारी शुरू कर […]

मुजफ्फरपुर: अहियापुर थाना से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर जीराेमाइल पेट्रोल पंप के सामने अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा था. अवैध शराब की तस्करी हाेने की गुप्त सूचना पुलिस को गुरुवार की सुबह मिली. इसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में दलबल के साथ पुलिस मौके पर पहुंच कर छापेमारी शुरू कर दी.

छापेमारी के दौरान पुलिस को विनोद चौधरी के मार्केट से अवैध शराब का एक बड़ा जखीरा पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई. पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर लायी जा रही अवैध शराब 240 लीटर बरामद किया. इसकी तस्करी शातिर यही से कर रहे थे. चौक के बीचोंबीच होने से किसी को शक भी नहीं हो रहा था.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो शातिर तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. जब्त अवैध शराब की कीमत तीन लाख रुपये आंकी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >