मुजफ्फरपुर : दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद रविवार सुबह से आसमान साफ हो गया. पछिया हवा चलने से दिन में चटक धूप निकलने से मौसम एक बार फिर करवट ले लिया है.
दिन व रात के तापमान में वृद्धि हुई है. दिन का तापमान 22.2 एवं रात का 12.5 डिग्री सेल्सियस चल रहा है. पिछले दो दिन में 15 मिमी बारिश हुई है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा.
तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी. रात में ठंड व दिन में गर्मी महसूस होगी. बारिश से गेहूं समेत सभी रबी फसल को काफी लाभ मिला है. मकई के पौधे, जिसमें मोचा आ गया है. उर्वरक डाला सकता है.
